देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत बालिकाओं को दी जा रही आत्मरक्षा के लिए कराते की ट्रेनिंग

लोकेशन=देवेंद्रनगर।पन्ना मध्य प्रदेश

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

*रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत बालिकाओं को दी जा रही आत्मरक्षा के लिए कराते की ट्रेनिंग*

देवेंद्रनगर तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के विद्यालयों में रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए कराते की ट्रेनिंग दी जा रही है। यह ट्रेनिंग मुख्य रूप से छठवीं से आठवीं कक्षा तक की बालिकाओं को दी जा रही है।

जिले की प्रतिष्ठित और सबसे पुरानी अकादमी,आरोग्य कला कराते और फिटनेस अकादमी, 1996 से इस क्षेत्र में कराते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही है। अकादमी ने जिले के कई माध्यमिक विद्यालयों में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग की जिम्मेदारी ली है। अकादमी के जनरल सेक्रेटरी विजय चौहान ने शनिवार को बताया कि पिछले 7 वर्षों से उनकी अकादमी द्वारा जिलेभर में आत्मरक्षा और कराते की ट्रेनिंग दी जा रही है।

अकादमी के सीनियर प्रशिक्षक जितेंद्र विश्वकर्मा (ब्लैक बेल्ट), सिद्धांत चौहान (ब्लैक बेल्ट), रुचि चौहान, पूनम बर्मन, शिवांग तिवारी, तनिष्क बानो,आयुष जैन,मान्या जैन,सभा बेगम,निशा सोनी और महक परवीन ने इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में महत्व पूर्ण योगदान दिया है।

प्रशिक्षण का यह कार्यक्रम जिले के कई विद्यालयों में संचालित किया जा रहा है, जिनमें बड़ागांव, बसई,कोढन पुरवा, बमरहिया, देवरीगढ़ी, रानीपुरा, देवरी, रनवाहा, और सलेहा जैसे स्कूल शामिल हैं। यह पहल बालिकाओं को अपनी आत्मरक्षा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button