
महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की खास रिपोर्ट
नारनौल,1 फरवरी। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर खुशी जाहिर करते हुए जारी एक बयान में कहा कि बजट देश के आम नागरिकों के साथ-साथ हरियाणा के आम जनमानस के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। श्री यादव ने कहा कि यह बजट समावेशी एवं भविष्य वाद है जिसमें नौकरी, युवा,महिलाएं, किसान, व्यापारी तथा देश के आम नागरिक के सशक्तिकरण का पूरा पूरा ख्याल रखा गया है। बजट में ढांचागत अर्थवव्स्था,विकास,स्वास्थ्य,रोजगार, शिक्षा, सदन, आवास, सामाजिक कल्याण, कृषक कल्याण, उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया गया है। बजट में हरियाणा सरकार द्वारा जारी पहल जिसके तहत गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के सपने को भी केंद्र सरकार ने अपने बजट में लिया है। मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सरकार ने बहुत ही बेहतरीन बजट पेश किया है और उसके बहुत मायने हैं टैक्स में जो राहत दी गई ह
Subscribe to my channel


