बस्तीब्रेकिंग न्यूज़

एसपी अभिनन्दन द्वारा थाना रुधौली और थाना सोनहा का आकस्मिक निरीक्षण

अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती – पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा थाना रुधौली और थाना सोनहा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने थाना परिसर, कार्यालय, और विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया, जिनमें अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्यवाही रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, और सक्रिय अपराधी रजिस्टर शामिल हैं

इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक ने हाल में हुए घटनाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपने कार्यों का निर्वहन पूर्ण और सही तरीके से करें।

बीट आरक्षी और मुख्य आरक्षी को अपने-अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक भ्रमणशील रहने और स्थानीय लोगों से नियमित संपर्क में रहने के लिए कहा गया। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया कि वे क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और आम जनता की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और विधि के अनुसार निस्तारण करें।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button