ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीशिक्षा

वसंत पंचमी पर OSHI फाउंडेशन ने झुग्गी बस्तियों में बच्चों संग मनाया सरस्वती पूजा उत्सव

संवाददाता अरुण शर्मा

 

वसंत पंचमी के पावन अवसर पर OSHI फाउंडेशन ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। संस्था द्वारा संचालित ओपन एयर क्लास में पढ़ने वाले 120 से अधिक बच्चों ने श्रद्धा के साथ ज्ञान की देवी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूजा के बाद विधिवत आरती की गई और प्रसाद वितरण किया। 120 बच्चों को प्रतिदिन ओपन एयर क्लास में दे रहे हैं शिक्षा। । इस दौरान बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया और उन्हें निःशुल्क पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया।

संस्था प्रधान विवेक शर्मा के साथ विकास वेलंकर, गिरिराज गुप्ता, शशि शर्मा, सीमा शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। OSHI फाउंडेशन निरंतर झुग्गी-बस्तियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है, जिससे उनका उज्जवल भविष्य सुनिश्चित किया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button