अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े युवक को गोली मारी मची सनसनी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती।बस्ती सदर कोतवाली के मड़वानगर में दिनदहाड़े गोली कांड से हड़कंप मच गया। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक को गोली से भून दिया। दिनदहाड़े हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों ने दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दी है। बदमाशों को पकड़ने के लिए तीन थानों की फोर्स और एसओजी टीम को लगाया गया है।

आप को बता दें शहबाज नाम के युवक का अजीत यादव और सुंदरम यादव से कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी झगड़े को लेकर मड़वानगर में अजीत और सुंदरम ने घेर लिया। पहले शहबाज को जमकर मारा पीटा फिर असलहा निकाल कर दिन दहाड़े गोली मार दी। गोली की आवाज सुन का कुछ लोग दौड़े, बदमाश मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल अवस्था में शहबाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, घटना की सूचना के बाद एसपी अभिनन्दन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।

एसपी अभिनंदन ने बताया कि शहबाज का अजीत यादव और सुंदरम यादव से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

उन्होंने शहबाज को गोली मार दी, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन थानों की फोर्स और एसओजी टीम को लगाया गया है, जल्द ही दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

 

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button