उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी: पत्रकार के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अमानवीय कृत्य भ्रष्टाचार उजागर करने पर किया गया उत्पीड़न

डॉ संजय कुमार पाण्डेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
लखीमपुर खीरी: पत्रकार के खिलाफ पुलिस प्रशासन का अमानवीय कृत्य भ्रष्टाचार उजागर करने पर किया गया उत्पीड़न
लखीमपुर खीरी, बीते दिनों में उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना कोतवाली भीरा के अंतर्गत स्थित बिजुआ चौकी इंचार्ज का एक अमानवीय कृत्य सामने आया है, जिसमें एक पत्रकार को सोते हुए उठाकर गिरफ्तार किया गया। यह पत्रकार जल निगम में हो रहे भ्रष्टाचार के मामले को उजागर करने के बाद पुलिस की प्रताड़ना का शिकार हुआ है।
पत्रकार अजीत सिंह सैनी, जो रायपुर निवासी हैं, ने जल निगम में हो रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। इस मामले में उन्हें ₹30,000 की रिश्वत देने का दबाव बनाया गया था। पैसे न लेने पर पत्रकार को धमकियां भी दी गईं। पत्रकार के परिवार का कहना है कि अगर उनका बेटा पैसे नहीं लेता, तो उसके साथ कुछ अप्रिय घटना घटित हो सकती थी।
इस मामले में जब पुलिस ने पत्रकार को गिरफ्तार किया, तो उसे कपड़े पहनने तक की अनुमति नहीं दी गई। चौकी प्रभारी द्वारा पत्रकार के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया गया। पुलिस प्रशासन का यह अमानवीय कृत्य पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। जब इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो नगर और पलिया कलां के पत्रकार एकत्रित होकर पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार से पूछताछ की। पत्रकारों ने जानना चाहा कि क्यों और कहां ले जाया गया था पीड़ित को, लेकिन पुलिस ने कोई जवाब नहीं दिया।
इस घटना के बाद, संपूर्ण नगर के पत्रकार एकजुट हो गए और पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने का संकल्प लिया। भारतीय मीडिया फाउंडेशन के प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सेल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सिंह राणा, न्यूज़ 24 के उप संपादक मृत्युंजय चौधरी, पत्रकार संजय सिंह, सौरभ गुप्ता, मनोज प्रजापति सहित कई अन्य पत्रकारों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और इस मामले में प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
पत्रकार अजीत सिंह सैनी ने जब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, तो पुलिस प्रशासन ने उसे मुकदमा दर्ज करके दबाने की कोशिश की। इस मामले ने यह सवाल उठाया है कि अगर मीडिया के चौथे स्तंभ के साथ ऐसा व्यवहार किया जाएगा, तो देश में पत्रकारिता किस दिशा में जाएगी?
संपूर्णानगर के पत्रकारों ने मामले की जांच और न्याय की मांग की है, और इस कृत्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Subscribe to my channel


