खेलदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में विपिन अग्रवाल ने जीता स्वर्ण पदक

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808

 

स्कूल शिक्षा विभाग 11 वी स्कूल स्टेट एजुकेशन डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स 2024’ संभाग स्तरीय प्रतियोगिता ज़िला छत्तरपुर के उत्कृष्ट विद्यालय क्र.02 में आयोजित की गई। पन्ना जिले से एथलेटिक्स मे विपिन कुमार अग्रवाल शा.कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेन्द्रनगर ने 100 मी० दौड़ में स्वर्ण पदक एवं लंबी कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया तो श्री टेकबहादुर सिंह शा उ मा वि ककरहटी ने जेवलिन थ्रो एवं शॉट पुट में रजत पदक प्राप्त किया।ज्ञात हो कि विपिन कुमार अग्रवाल ने 10 वी स्कूल शिक्षा विभाग स्कूल स्टेट एजुकेशन डिपार्टमेंटल स्पोर्ट्स 2023’ में सागर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 100 मी० में रजत पदक प्राप्त किया था ।पन्ना ज़िले को ओवरऑल उपविजेता घोषित किया गया । ज़िले से श्री धीरेंद्र शुक्ला, श्री टेकबहादुर सिंह एवं श्री विपिन कुमार अग्रवाल ने सभी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ज़िले को गौरवान्वित किया ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button