अपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

सलेहा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पशुओं का परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

लोकेशन=सलेहा।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

 

 

*आरोपियों के कब्जे से 23 नग भैस/पड़ा कीमती करीब 10 लाख रूपये के बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त एक डी.सी.एम ट्रक वाहन कीमती करीब 15 लाख रूपये का किया गया जप्त ।*

अवैध रूप से पशुओं/गौवंश का परिवहन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में थाना सलेहा में 02 आरोपियों के विरूद्ध अवैध रूप से पशु परिवहन करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये अपराध पंजीबद्ध किया गया है ।

 इसीक्रम में 19.01.25 को थाना प्रभारी सलेहा को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की कुछ लोग एक बड़े डी.सी.एम ट्रक मे पशुओं/भैंसो को क्रूरतापूर्वक भरकर कटन रोड सिठौली तिराहा तरफ से कहीं लिये जा रहे है थाना प्रभारी सलेहा द्वारा मुखविर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

जिस पर पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती आरती सिंह व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर श्री ग्लैडविन एडवर्ड कार के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सलेहा उनि अनिल सिंह राजपूत के नेतृत्व में थाना सलेहा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 19/01/25 को सिठौली तिराहा के पास से एक संदिग्ध डी.सी.एम ट्रक वाहन को रोककर चेक किया गया । पुलिस टीम द्वारा उक्त ट्रक वाहन में सवार दोनो व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेते हुये सभी के नाम पता पूँछे गये । पुलिस टीम द्वारा उक्त डी.सी.एम ट्रक वाहन को चेक किये जाने पर उसमे 23 नग भैस/पड़ा बूचड़खाना ले जाने के उद्देश्य से निर्दयता पूर्वक ठूँस- ठूँस कर भरे पाये गये जिनके मुँह एवं पैर बंधे हुये थे एवं उक्त पशुओं के खाने पीने की कोई व्यवस्था नही थी । पुलिस टीम द्वारा तत्परता पूर्वक उक्त ट्रक में ठूँस-ठूँस कर भरे भैंस/पड़ा को सुरक्षित उतरवाकर परिवहन में प्रयुक्त डी.सी.एम ट्रक वाहन क्रमांक UP71BT3972 को जप्त किया गया । पुलिस टीम द्वारा मामले में उक्त दोनो आरोपियों के विरूद्ध थाना सलेहा में पशुक्रूरता अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के अतंर्गत्त अप.क्र. 30/25 कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया ।

*गिरफ्तारआरोपी* –

1. मेहताब पिता निहालुद्दीन उम्र 24 साल निवासी थाना कोतवाली जिला फतेहपुर उ.प्र. ।

2. अमित कुमार सिंह पिता रामबहादुर सिंह उम्र 35 साल निवासी थाना कोतवाली जिला फतेहपुर उ.प्र. ।

*जप्त मशरूका* – पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त एक डी.सी.एम ट्रक वाहन कीमती करीब 15 लाख रूपये एवं अवैध रूप से परिवहन कर ले जाये जा रहे कुल 23 नग भैस/पड़ा कीमती करीब 10 लाख रूपये को बरामद किया गया ।

*सराहनीय योगदान* – उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सलेहा उनि अनिल सिंह राजपूत, उनि जे पी अहिरवार, आर. अवनीश गौतम, देवराज ,बबलू पटेल, आर. चालक पुष्पेन्द्र, सैनिक चन्द्रकिशोर बगरी ,रामसखा बागरी,सुखराम, का सराहनीय योगदान रहा है । पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के कार्य की सराहना की गई है ।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button