
संवाददाता दिनेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
फागी न्यूज़:
कलश यात्रा के साथ का हुआ शुभारंभ : श्रीमद् भागवत कथाश्रवण से कष्टों का होता है नाश कथावाचक पंडित श्री राम दास जी महाराज ! फागी उपखंड क्षेत्र के ग्राम नारेडा में हर वर्ष की भांति श्री जीण माता मंदिर सेवा समिति नारेड़ा एवं ग्रामवासियों के तत्वाधान में शनिवार सुबह श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ विधि-विधान अनुसार संगीतमय श्रीमद्भागवत की पूजा अर्चना के साथ हुआ! राम दरबार की भव्य झांकी सजाई गई साथ ही कलश यात्रा सुबह 10:00 बजे कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित श्याम मंदिर से से डीजे के साथ श्रद्धालु श्रीमद् भागवत कथा को सिर पर रखकर कलश यात्रा के साथ जीण माता के मंदिर पहुंचे रास्ते में ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया रास्ते में श्रद्धालु बड़ी संख्या में नाचते गाते जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे श्रीमद् भागवत की पूजा अर्चना कर व्यास पीठ पर स्थापित किया गया जहां गणेश पूजन ,कलश पूजन, रामचरितमानस व व्यासपीठ की पूजा के बाद संगीतमय श्रीमद् भागवत को शुरू किया गया श्रीमद् भागवत को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को नजर आया! श्रीमद् भागवत को सुनने के लिए आसपास के गांव से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी! कथावाचक पंडित रामदास जी ने बताया कि रामकथा के श्रवण से दुखों का नाश वह कष्टों का अंत होता है! गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत के उपरांत जीण माता मंदिर पर शिकर कलश की स्थापना के साथ ही 4 मूर्तियों की स्थापना की जावेगी व कथा समापन पर प्रसादी का आयोजन रखा गया है!

Subscribe to my channel


