पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

प्रतिभा के धनी टिंकू कुमार बागरी का रेंजर पद पर हुआ चयन

वर्तमान में पटवारी पद पर हैं कार्यरत

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808

पन्ना जिले के पवई विधानसभा के एक छोटे से गांव मड़ैयन पोस्ट करही तहसील पवई से टिंकू कुमार बागरी पिता सुनील उर्फ हक्के बागरी ने एमपीपीएससी वन सेवा 2023 की परीक्षा में शामिल होकर रेंजर पद पर सफलता प्राप्त की है। जो कि वर्तमान में पटवारी की नौकरी में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि टिंकू बागरी की प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा गांव से शासकीय स्कूल में हुई। 9 वीं से 12 वीं की शिक्षा तहसील- पवई से तथा छत्रसाल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से बीएससी गणित से की। उन्होंने बताया कि मैंने सेल्फ से कंप्टीशन की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस भर्ती परीक्षा – 2017 में पुलिस की पहली परीक्षा पास की और लगभग एक महीने पुलिस में रहा साथ ही मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा-2017 में भी चयन हो गया तो पुलिस में रिजाइन देकर पटवारी की नौकरी ज्वाइन कर ली ,जो की वर्तमान में कार्यरत हूं। लेकिन पटवारी कार्य के साथ-साथ मैंने एमपीपीएससी की तैयारी जारी रखी दिन में पटवारी कार्य और सुबह शाम तैयारी करता था। मेरे लिए पटवारी कार्य,तैयारी,वह भी बिना कोचिंग किये एवं परिवारिक जिम्मेदारी तीनों एक साथ जारी रखना काफी कठिन था। लेकिन परिवार का सहयोग और तहसील शाहनगर अधिकारियों और स्टाफ सहयोग रहा तो मैंने एमपीपीएससी वन सेवा 2023 की परीक्षा में सफलता पायी। मैं मध्यम वर्गीय परिवार से होकर न्यूनतम संसाधनों से सफलता अर्जित की है। इस कारण मैं इस सफलता को अपने जीवन में बहुत बड़ी सफलता मानता हूं। टिंकू बागरी की सफलता पर उनके उनके ईस्ट मित्रों एवं सभी सहयोगियों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

 

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button