बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
प्रदेश महामंत्री बगड़ी का किया स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी के एक दीवसीय प्रवास पर बालोतरा आगमन पर भाजपा जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी अपने एक दिवस के प्रवास पर परिवार सहित जसोल माता राणी भटीयाणी के दर्शन करने के लिए बालोतरा जिले में आए थे जंहा उनका पचपदरा विधायक अरुण चौधरी,जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,शन्तिलाल सुथार,उमेश सोनी सहित कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश महामंत्री बगड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की नींव है एक समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की रचना में अपना अमूल्य योगदान देता है और एक कार्यकर्ता ही संगठन को विजयी बनाने में समर्पण देता है इसलिए भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी के लिए कार्यकर्ताओं का सम्मान करना अनिवार्य है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य उमाराम पटेल, सुखदेव जीनगर, राजेश पूरी, अशोक पालीवाल, बजरंग गौड़,अनिल पालीवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


