अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महिला उत्पीडन के मामले में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

पुलिस थाना नापासर

पुलिस थाना नापासर की प्रभावी कार्यवाही।

महिला उत्पीडन के प्रकरण में फरार स्थायी वारंटी को किया गया गिरफ्तार ।

तीन स्थायी वारंटियों का किया गया निस्तारण ।

कार्यावाही पुलिस महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेन्ज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आई.पी.एस., जिला पुलिस

अधीक्षक बीकानेर श्री कावेन्द्र सिहं सागर आई.पी.एस., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बीकानेर श्री सौरभ तिवाडी आरपीएस के निर्देशानुसार व वृत्ताधिकारी वृत्त गंगाशहर बीकानेर श्री पार्थ शर्मा आर.पी.एस. के निकट सुपरविजन में वांछित अपराधियों की धरपक्कङ के दौरान थानाधिकारी द्वारा टीम गठित कर महिला उत्पीडन के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी भरताराम उर्फ भरतराज पुत्र मालूराम निवासी गोरेरा, पुलिस थाना श्रीबालाजी जिला नागौर को गांव गोरेरा से गिरफतार किया गया। स्थायी वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया। व गिरफतारी के भय से स्थाई वारन्टी श्रीमती चुका देवी उर्फ चुकली देवी पत्नी मालूराम व प्रकाश चन्द निवासीगण गोरेरा, पुलिस थाना श्रीबालाजी जिला नागौर ने अग्रीम जमानत करवाकर अपनी जमानत रसीद पेश की। गठित टीम ने स्थाई वारन्टीयों की तलाश के भरसक प्रयास कर उपरोक्त तीन स्थाई वारंटीयों का निस्तारण कर सराहनीय कार्य किया है।

गठित टीम:-

श्री हनुमानाराम कानि. 1982 पुलिस थाना नापासर जिला बीकानेर। श्री गंगाधर कानि 1640 पुलिस थाना नापासर जिला बीकानेर। श्री विनोद कुमार कानि. 2235 पुलिस थाना नापासर जिला बीकानेर।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button