खाजुवाला पुलिस द्वारा चोरी के मुल्जिमान गिरफ्तार कर एक विंडो एसी मय स्टेबलाईजर बरामद किये गये।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों को बाद अनुसंधान केन्द्रीय काराग्रह बीकानेर भिजवाया गया।
घटना का विवरण- जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
बीकानेर तथा वृताधिकारी खाजूवाला के निर्देशन में खाजूवाला थाना के इलाके में पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा करने के लिए पुगल थाना के श्री बाबूलाल सहायक उप निरीक्षक तथा खाजूवाला थाना के श्री सुरेश कुमार यादव सहायक उप निरीक्षक तथा अन्य जवानों की टीम गठित की गई। टीम ने बडी लग्न व मेहनत से ईलाका थाना खाजूवाला व रावला थाना के कई नामी गिरामी चोरों का पर्दाफाश कर इसमें से आरोपी पवन कुमार पुत्र श्री किशनलाल जाति नायक निवासी वार्ड नम्बर 20 खाजूवाला एवं ओमप्रकाश पुत्र श्री किशनाराम जाति नायक निवासी वार्ड नम्बर 17 खाजूवाला को मुकदमा नम्बर 224/2024 में दिनांक 16.12.2024 को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजे गये आरोपी सुनील उर्फ बिल्ला जाति नायक के पूछताछ नोट के आधार पर उपरोक्त ओमप्रकाश व पवन नायक को दिनांक 20.12.2024 को गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 93 दिनांक 09.04.2024 धारा 457,380 भादस का प्रकरण जो सीएचसी खाजूवाला के एमओ डाक्टर लक्ष्मीनारायण चौधरी के क्वार्टर से चोरी हुई एक विंडो एसी मय स्टेबलाईजर की पत्रावली को रिओपन करवाकर प्रकरण में चोरी गया माल मशरूफा एक विंडो एसी मय स्टेबलाईजर बरामद किये जाकर आज दोनों आरोपीगणों को केन्द्रीय कारागृह बीकानेर भिजवाये जा चुके हैं आरोपीगणों द्वारा और भी कई बड़ी वारदातों का खुलासा होने की संभावना के कारण इनको फिर से प्रोडेक्शन वारण्ट पर लेने हेतु कार्यवाही की जा रही है। चोरों द्वारा करीबन 10 से 15 चोरी की छोटी-मोटी वारदात करना स्वीकार किया है जिस संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम-
1. श्री बलवंत कुमार उनि थानाधिकारी पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर
2. श्री सुरेश कुमार यादव सउनि पीएस खाजुवाला जिला बीकानेर
3. श्री बाबूलाल यादव सउनि पुलिस थाना पूगल जिला बीकानेर
4. श्री बेगाराम कानि 1709 पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर
5. श्री लेखराम कानि 1320 पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर
6. श्री जितेन्द्र कुमार कानि 2125 पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर
7. श्री रामनिवास कानि 2261 पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर
8. श्री राहुल कानि 1704 पुलिस थाना खाजूवाला जिला बीकानेर