देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षास्वास्थ्य

विश्व ध्यान दिवस पर जिला अस्पताल पन्ना में नर्सिंग स्टाफ को सिखाई तनावमुक्त जीवन जीने की कला

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

 

 ‘विश्व ध्यान दिवस’ के अवसर पर जिला अस्पताल, पन्ना में नर्सिंग स्टाफ के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनजी ने तनाव मुक्त जीवन जीने की कला पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस सत्र में ब्रह्माकुमारी बहन ने मानसिक शांति और आंतरिक संतुलन बनाए रखने के उपाय समझाते हुए कहा कि सभी को एक बात तो स्वीकार करनी ही होगी कि मन और बुद्धि ही जीवन के संचालक हैं। यदि संचालक ही स्वस्थ और कुशल नहीं होगा तो उसके द्वारा संचालित जीवन की क्या हालत होगी? जीवन को आनंददायक बनाने के लिए कुशल संचालन की अति आवश्यकता है। कुशल संचालन तभी हो सकता है जब मन–बुद्धि शक्तिशाली और मूल्य संपन्न हो। परंतु वर्तमान समय में हर आत्मा पर काम, क्रोध, लोभ, मोह अहंकार, आलस्य आदि विकारों का ऐसा गहरा प्रभाव है जो उसकी मानसिक शक्ति दिनों दिन क्षीण होती जा रही है। यही कारण है कि बाहरी परिस्थितियों से आत्मा शीघ्र प्रभावित हो तनावग्रस्त हो जाती है।

सत्र में सभी को योग अभ्यास भी कराया गया। इसके साथ ही तनाव मुक्त रहने के लिए अनेक टिप्स दिए। नर्सिंग स्टाफ ने इस सत्र को बेहद उपयोगी बताया एवं इसकी सराहना की और अपने दैनिक जीवन में इसे अपनाने का संकल्प लिया।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button