अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
थाना कोटकासिम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जयबीर सिंह ब्यूरो चीफ (खैरथल -तिजारा)
*दुष्कर्म के आरोपी 15000 रूपये के इनामी बदमाश तेज प्रताप यादव को किया गिरफ्तार*
*नाबालिक से अपहरण व दुष्कर्म की घटना के बाद से फरार मुल्ज़िमन*
*दिनांक 5.11.2024 को एक अन्य मुल्ज़िम सीताराम उर्फ सितो की हो चुकी हैं गिरफ्तारी*
*गिरफ्तारी को लेकर परिवादी पक्ष द्वारा SDM को ज्ञापन देकर मुख्य आरोपी तेजपाल की गिरफ्तार को लेकर व्यक्त किया आक्रोश*
*इनामी बदमाश तेज प्रताप यादव की मेहसाना (गुजरात) से दबोचने में मिली बड़ी कामयाबी*
पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार आईपीएस(IPS) के आदेशानुसार तथा रतनलाल भार्गव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपीएस (RPS) वृताधिकारी वृत किशनगढ़ बास के सुपरविजन में अपराधों पर नियंत्रण, महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर अंकुश व बदमाशो के खिलाफ प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए नंदलाल जांगिड़ उo निo थानाधिकारी थाना कोटकासिम व गठित टीम द्वारा दिनांक 14.12.2024 को नाबालिग पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपी तेज प्रताप पुत्र ईश्वर सिंह यादव उम्र 25 साल निवासी कान्हड़का थाना कोटकासिम जिला खैरथल- तिजारा को मेहसाना (गुजरात) से दबोचने में सफलता प्राप्त की।
*गिरफ्तारशुदा मुल्ज़िम*
तेज प्रताप पुत्र ईश्वर सिंह यादव उम्र 25 साल निवासी कान्हड़का थाना कोटकासिम जिला खैरथल तिजारा (राजस्थान)।
*कोटकासिम थाना टीम का विवरण*
1. नंदलाल SI थानाधिकारी पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल -तिजारा।
2. सुनील कुमार कानि. साईबर सैल जिला खैरथल तिजारा।
3. मुकेश कानिo 737 पुलिस थाना कोटकासिम जिला खैरथल -तिजारा।
4. प्रहलाद कानिo 302 पुलिस थाना कोटकासिम खैरथल -तिजारा।

Subscribe to my channel


