अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

साइबर सैल खैरथल पुलिस द्वारा चोरी व गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी में कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल- तिजारा की जबरदस्त कार्यवाही

चोरी /गुमशुदा कुल 40 मोबाइल फोन ट्रेस कर असली मालिकों को सुपुर्द किये जायेंगे

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो खैरथल -तिजारा।

 

 मनीष कुमार चौधरी (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल- तिजारा के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी रामकुंवार उप निरीक्षक व साइबर टीम खैरथल के कानि. सुरेंद्र 332 द्वारा गुम मोबाइल फोन को ट्रेस करते हुए लाखों की कीमत के 40 मोबाइल फोन बरामद करवाए गए हैं।

 आमजन के गुम होने वाले मोबाइल फोन की शिकायत दर्ज होने के पश्चात मोबाइल फोन ट्रेस होने पर साइबर सेल द्वारा बरामद किया जाकर राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने की वर्षगांठ के अवसर पर असल स्वामियों को सुपुर्द किये जाएंगे।

 *:- आमजन से अपील -:*

CEIR ( सेंट्रल इक्विपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल) दूरसंचार विभाग का एक नागरिक केंद्रीय पोर्टल है। यह पोर्टल मोबाइल को करने को उनके अंतरराष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान नंबरों का इस्तेमाल करके प्रतिबंध और ट्रैक के लिए बनाया गया है। अगर किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो उसे पर आईएमईआई को इस पोर्टल पर इंद्राज कर बंद करवाया जा सकता है इसके लिए संबंधित थाने में शिकायत दर्ज करवा कर CEIR पोर्टल पर जाकर मोबाइल फोन का नंबर ब्लॉक किया जाता हैं। गुम मोबाइल बरामद होने पर उसके स्वामी के द्वारा CEIR पोर्टल पर आईएमआई नंबर को अनब्लॉक करवाने हेतु रिक्वेस्ट भेजी जाकर नंबर को पुन शुरू करवाया जा सकता है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button