ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीमनोरंजनराजस्थानशिक्षा

ओपन एयर क्लास के बच्चों की फन एक्टिविटी और ओशी फाउंडेशन का स्वच्छता अभियान 

 

राजस्थान के भिवाड़ी में हर बार की तरह इस बार भी ओशी फाउंडेशन ने अपनी ओपन एयर क्लास फेस 3 के बच्चों के लिए एक खास दिन का आयोजन किया। बच्चों को सेक्टर 9 के पार्क में पिकनिक और मजेदार एक्टिविटी का आनंद लेने का मौका मिला। सभी 40 बच्चों ने एक्टिविटी में हिस्सा लिया, ढेर सारी मस्ती की और अपने दिन को यादगार बनाया।

 बच्चों को गिफ्ट और अल्पाहार वितरित किए गए, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई।

इस मौके पर ओशी फाउंडेशन ने स्वच्छता के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से वार्ड नंबर 25 के पार्कों में 5 डस्टबिन समर्पित किए।

 फाउंडेशन के अध्यक्ष विवेक शर्मा जी ने कहा:

“पार्क की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। डस्टबिन की स्थापना से लोगों को कचरा सही जगह डालने की आदत बनेगी, जिससे पार्क साफ और सुंदर रहेंगे।”

 कार्यक्रम के दौरान, ओशी फाउंडेशन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। पार्क में आने वालों को प्रेरित किया गया कि वे डस्टबिन का उपयोग करें और अपने आस-पास की स्वच्छता बनाए रखें।

पार्षद देवेंद्र यादव, विवेक शर्मा (अध्यक्ष, ओशी फाउंडेशन), नरेंद्र, मनोज, अतुल,

तेज प्रताप, राहुल, सुधीर, पंकज, सीमा, और अन्य सदस्य उपस्थित रहें ।

ओशी फाउंडेशन का उद्देश्य न केवल बच्चों के विकास में योगदान देना है, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देना है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button