उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

भाजपा नेता गौरी ने धूमधाम से मनाया प्रदेश संगठन महामंत्री अजय का जन्मदिन

BJP leader Gauri celebrated the birthday of state organization general secretary Ajay with great pomp

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

नगला पंतनगर…भाजपा नेता सुरेश गौरी ने अपने कार्यालय में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर पार्षद सुरेश गोरी ने अजय कुमार की लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यों की सराहना की।

इस विशेष अवसर पर उन्होंने कार्यालय में केक काटकर इस खुशी को सभी के साथ साझा किया और मिठाई वितरण का आयोजन भी किया।

सुरेश गोरी ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार पार्टी में एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे हैं और उनकी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण ने उन्हें पार्टी में एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा, अजय कुमार ने हमेशा भाजपा के लिए निष्ठापूर्वक काम किया है और उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई।

उन्होंने उसे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से निभाया। उनका योगदान पार्टी के लिए अनमोल है। उन्होंने आगे कहा कि अजय कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण मोर्चों पर सफलता प्राप्त की है और उनके नेतृत्व में भाजपा का संगठन मजबूत हुआ है। सुरेश गौरी ने यह भी बताया कि इस मौके पर उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जन्मदिन भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सुरेश गौरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा अपने नेताओं के साथ खड़े रहते हैं और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर तरुण पंत, हरीश जोशी, पुरन सिंह परिहार, विक्की पाठक, राहुल विनोद समेत कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर इस खुशी के मौके को मनाया और अजय कुमार की लंबी उम्र की कामना की।

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Anita Pal

Anita pal Reporter Basti times 24 news Mo...7830511233 To get news about your area, please like and subscribe to our channel

Related Articles

Back to top button