देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
उपस्वास्थ केंद्र बड़ागांव मे पुरुष सहाभागिता सम्मेलन का हुआ आयोजन

लोकेसन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
रिपोर्टर=आशीष जैन
परिवार नियोजन में पुरुष सहभागिता बढ़ाने हेतु पुरुष सहभागिता सम्मेलन का किया गया आयोजन…
परिवार नियोजन में पुरुष भागीदारी बढ़ाने एवं आशंकाओं और भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर पुरुष सहभागिता सम्मेलनों का आयोजन किया गया । पुरुष सम्मेलन में उपस्थित पुरुषो को जानकारी देते हुए देवेंद्रनगर के उपस्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रजापति ने परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि पुरुष नसबंदी एक बहुत सरल प्रक्रिया है, जिसका कोई नुकसान नहीं है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को पुरुष नसबंदी करवाना चाहिए। छोटा परिवार सुखी परिवार होता है इसलिए दो बच्चे होने पर पुरुषों को नसबंदी करवानी चाहिए, ताकि बढ़ती जनसंख्या पर काबू पाया जा सके।
डॉ राजेंद्र ने बताया कि पुरूष नसबंदी सुरक्षा और ऑपरेशन में सरलता की दृष्टि से महिला नसबंदी की अपेक्षा अत्यंत आसान है। पुरूष नसबंदी से नपुसंकता अथवा स्वास्थ पर कुप्रभाव पड़ने की भ्रांतियों को बैज्ञानिक आधार पर पूरी तरह से निराधार और गलत साबित किया जा चुका है आज पुरुष नसबंदी अपनाना पुरूष के आधुनिक, शिक्षित, जिम्मेदार और सचेत होने का प्रमाण है। पुरूष नसबंदी महिला नसबंदी की अपेक्षा अत्यंत सरल है क्योकि इसमें टेस्टिस के ऊपर वाली खाल को एक महीन सुई लगाकर सुन्न कर एक खास चिमटी से बहुत बारीक छेद करके इसमें से शुक्रवाहिनी नली को निकालकर इसके दोनो शिरो को बांध दिया जाता है जिससे स्पर्म प्रोस्टेट ग्रंथि तक नही पहुंच पाते और सेक्सुअल इंटरकोर्स के पश्चात जो सीमेन निकलता है वह शुक्राणु रहित होता है जिससे महिला गर्भवती नही हो पाती ।। शासन का उद्देश्य है की परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए पुरुष को आगे बढ़कर परिवार नियोजन अपनाकर परिवार को सीमित रखने में अपना योगदान देना चाहिए। सम्मेलन में शा.मा.शाला के प्रिंसिपल-गजाधर कोरी और स्कूली शिक्षक के साथ साथ ए.एन.एम.गायत्री प्रजापति,क्षेत्र की सभी आशाए उपस्थित रही।

Subscribe to my channel


