LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राम रहीम ने पैरोल के लिए दो दिन पहले लगाई अर्जी

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम ने पैरोल के लिए दो दिन पहले अर्जी लगाई है। इसकी पैरोल पर फैसला रोहतक डिवीजन कमिश्नर लेंगे। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने बताया कि राम रहीम ने 40 दिन की पैरोल मांगी है। जेल मंत्री रणजीत चौटाला ने बताया कि हमारे पास कल अर्जी आई थी।
हमने उसे रोहतक कमिश्नर के पास भेज दिया। वहीं फैसला लेंगे कि पैरोल कितनी देनी है। पैरोल की अर्जी परिवार की ओर से लगाई गई। बता दें कि सिरसा डेरे में 25 जनवरी को दूसरे गद्दीनशीन संत सतनाम सिंह का जन्म दिवस है। राम रहीम ने सिरसा में इस समारोह में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी है।
Subscribe to my channel


