बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
संगठन पर्व मंडल चुनाव प्रभारी किए नियुक्त

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भारतीय जनता जिला बालोतरा द्वारा मंडल चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त किए गए है।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 5 दिसम्बर तक बूथ अध्यक्ष, 15 दिसम्बर तक मंडल अध्यक्ष व 30 दिसम्बर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न करवाना है उसी को देखते हुए जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु द्वारा बालोतरा जिले में मंडल चुनाव प्रभारी नियुक्त किए जिसमें समदड़ी मंडल पर अरुण सालेचा, आडेल मंडल पर बजरंग चौधरी व श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल पर खेताराम नेण को नियुक्त किया गया है।
जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने सभी मंडल पर नियुक्त चुनाव प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बूथ अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष के चयन करते समय निष्पक्ष निर्णय लेना आवश्यक है।
योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत करना है।

Subscribe to my channel


