उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासोनभद्र
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में विद्यालय का तीन दिवसीय आकलन प्रारंभ

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र
सोनभद्र (समाचार)
एनसीएल ककरी परियोजना कॉलोनी परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ककरी में आज विद्या भारती द्वारा आयोजित विद्यालय का तीन दिवसीय आकलन प्रारंभ हुआ। विद्यालय के आकलन का शुभारंभ काशी संभाग के संभाग निरीक्षक आदरणीय गोपाल तिवारी जी एवं सरस्वती शिशु मंदिर ज्वाला देवी सिविल लाइंस प्रयागराज के प्रधानाचार्य आदरणीय इंद्रजीत त्रिपाठी जी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य आदरणीय सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी द्वारा अतिथियों को श्रीफल एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। भैया बहनों को संबोधित करते हुए आदरणीय संभाग निरीक्षक जी ने विद्यालय के आकलन उपयोगिता पर प्रकाश डाला और भैया बहनों से सहयोग की अपेक्षा की। आकलन के दौरान शैक्षिक गतिविधियां, शारीरिक व योग प्रदर्शन का अवलोकन कर छात्र संसद व कन्या भारती के पदाधिकारी भैया बहनों के साथ बैठक की। तत्पश्चात आचार्यों के साथ बैठक कर विद्यालय और छात्रों की गुणवत्ता वृद्धि के लिए अभिमत प्राप्त किया।




Subscribe to my channel


