LIVE TVदेशधर्मराज्यव्यापार

किसान पाले से फसलों का बचाव करें

संवाददाता दिनेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

फागी। न्यूज़ मेहंदवास

मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन चार दिवस में तापमान में गिरावट होने की भविष्यवाणी के मद्देनजर फसलों में पाले से नुकसान की आशंका है पाले से सरसों मटर चना व सब्जियों की फसलों में नुकसान होने की संभावना है सर्दी के मौसम में जिस दिन दोपहर के पहले ठंडी हवा चल रही हो व हवा का तापमान अत्यंत कम होने लग जाए एवं दोपहर बाद अचानक हवा चलना बंद हो जाए तब पाले पड़ने की संभावना बढ़ जाती है पाले के कारण पौधों की कोशिकाओं में उपस्थित जल जमने से कोशिका भित्ति फट जाती है जिससे पौधों की पत्तियां, कोपले, फूल,फल क्षतिग्रस्त हो जाते हैं किसान भाई फसलों को पाले से बचाने हेतु गंधक के तेजाब का 0.1% अर्थात 1000 लीटर पानी में 1 लीटर सांद्र गंधक का तेजाब मिलाकर घोल तैयार करें एवं फसलों पर छिड़काव करें अथवा घुलनशील गंधक के 0.2% घोल का छिड़काव भी कर सकते हैं! खेत की उत्तर-पश्चिमी दिशा में जिधर से शीतलहर आती है फसलों के अवशेष, कूड़ा, करकट, घास फूस जलाकर धुंआ करें! पाले के दिनों में फसलों में सिंचाई करने से भी पाले का असर कम हो जाता है यह उपाय अपनाकर किसान भाई अपनी फसलों को पाले के नुकसान से बचा सकते हैं!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button