राजनीतिराज्य

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश जी पूनिया का श्रीडूंगरगढ पहुंचने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट 

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर । तोलाराम मारू। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश जी पूनिया के श्री डूंगरगढ़ आगमन पर गोस्वामी मैरिज गार्डन में पधारने पर भाजपा नेता विनोद गिरी गुसाई द्वारा शॉल ओढ़ाकर माला पहना कर स्वागत किया गया भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करते हुए क्षेत्र की मुख्य समस्याओं से अवगत कराया। कोडाराम जी भादू, किशोर गिरी गुसाई भरत गिरी द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सारस्वत पूर्व चेयरमैन शिवकुमार स्वामी भाजपा नेता किशनाराम गोदारा बृजलाल तावानिया, ,डॉक्टर चंद्रप्रकाश बारूपाल, पार्षद सत्यनारायण नाई ,घनश्याम गिरी, मोहन पूनिया, पूर्व प्रतिपक्ष नेता व श्याम सिंह हाडला, जिला महामंत्री विष्णु वाल्मीकि, अनिल वाल्मीकि पार्षद प्रतिनिधि तथा सुभाष पूनिया आदि कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर क्षेत्र में किसानों के लिए पर्याप्त बिजली रेलवे फाटक आदि विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर समाधान का आश्वासन दिया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button