इंडियन तिब्बत भारत सीमा पुलिस बल (आइटीबीपी) की 28वीं बटालियन की देखरेख में सीहा में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें शहीद विजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।
इस अवसर पर बटालियन के जाटूसाना केंद्र से पधारे इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह तोमर ने बटालियन की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा शहीद की वीरांगना ममता यादव को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। अध्यक्षीय संबोधन में श्री नाहड़िया ने पुलिस स्मृति दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए शहीद विजेंद्र सिंह के स्मारक को विद्यालय द्वारा गोद लिए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर बटालियन द्वारा विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया तथा विद्यालय की ओर से स्मारक की प्रभारी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
वरिष्ठ प्राध्यापक प्रह्लाद सिंह के संयोजन तथा स्टाफ सचिव यशपाल आर्य के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार, युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज,इंस्पेक्टर रवि दत्त, इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह, सहायक इंस्पेक्टर विकास फगेरिया, सिपाही मुकेश कुमार, रतन सिंह , सतीश कुमार,मुस्कान,जयभगवान स्वामी, सुभाष आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की।