उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसिद्धार्थनगर
हरियाणा में भाजपा की जीत राष्ट्र वाद पर मुहर – अनुपमा सिंह दूबे

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
सिद्धार्थनगर। हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता मे वापसी का समाचार मिलते ही जिले के भाजपाइयों मे खुशी की लहर दौड़ गई है। इस विषय में महिला मोर्चा की जिला महामंत्री अनुपमा सिंह दूबे ने कहा कि जम्मू कश्मीर मे बड़ी पार्टी और हरियाणा में बीजेपी सरकार की वापसी उन कार्यों के ऊपर जनता का मुहर है जिनको भाजपा ने किया है। धारा 370 को हटाना,समान नागरिक संहिता लागू करने के मार्ग पर,एवम् राष्ट्र को एक नई पहचान देने के कृत संकल्पित भाजपा को हरियाणा की जनता ने पुनः अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि इस जीत से साबित हो गया कि भाजपा की कथनी और करनी में रंच मात्र अंतर नहीं, उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गोरक्ष क्षेत्र श्रीमती अमिता गुप्ता जी की हरियाणा चुनाव में सफल भागीदारी के लिए सिद्धार्थ नगर महिला मोर्चा की तरफ से शुभकामनाएं प्रेषित किया.

Subscribe to my channel


