उत्तर प्रदेशदेशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राज्यलखनऊ
जैनाचार्य लोकेशजी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी से भेंट कर विश्व शांति केंद्र के उदघाटन समारोह का निमंत्रण दिया
मुख्यमंत्री श्री योगी ने आचार्य लोकेशजी को 42वें सन्यास दिवस की शुभकामनायें दी आचार्य लोकेशजी ने विश्व में भारतीय संस्कृति एवं जैन धर्म को गौरान्वित किया – मुख्यमंत्री भारत के प्रथम विश्व शांति केंद्र का उदघाटन गुरुग्राम में नवंबर में होगा- आचार्य लोकेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
लखनऊ /नई दिल्ली 8 अक्टूबर, 2024: अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शांति केंद्र के संस्थापक पूज्य जैन आचार्य लोकशजी ने अपने दीक्षा दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंट कर उन्हे नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र की विस्तृत जानकारी देते हुये उदघाटन समारोह का निमंत्रण दिया | माननीय मुख्यमंत्री ने सहर्ष निमंत्रण स्वीकार किया और आचार्यश्री लोकेश को 42वें दीक्षा दिवस की शुभकामनाए देते हुये कहा कि आचार्य लोकेश जी ने विश्व के कोने कोने में भारतीय संस्कृति और जैन धर्म का प्रचार कर गौरान्वित किया | इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री श्याम जाजु जी, वरिष्ठ विधायक श्री नीरज वोरा भी उपस्थित थे |
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि विश्व शांति का आधार ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के आदर्शों में निहित है | उन्होंने कहा है कि दुनिया में शांति और सौहार्द की बात होगी, तो वह रास्ता भारत की ओर से ही जाएगा | उन्होंने कहा है कि दुनिया में संकट के समय हर देश, हर धर्मावलम्बी और हर पीड़ित भारत की ओर आशा की नज़रों से देख रहा है | नवनिर्मित विश्व शांति केंद्र के माध्यम के विश्व शांति के प्रयास वैश्विक स्तर पर तेज गति से जीवंत होंगे |
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अहिंसा विश्व भारती द्वारा प्रकाशित विश्व शांति केंद्र की प्रतिकृति भी जारी की।
विश्व शांति दूत आचार्य लोकेशजी ने कहा कि मैंने 8 अक्टूबर 1983 को अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य तुलसीजी के कर कमलों से दीक्षा ग्रहण की थी आज सन्यास जीवन 41 वर्ष पूर्ण कर 42वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर आदरणीय मुख्यमंत्री जी सहित आप सभी से जो शुभकामनाएँ प्राप्त हुई है उसी से धर्म/अध्यात्म व भारतीय संस्कृति की और अधिक सेवा करने का मार्ग प्रशस्त होगा । उन्होने बताया कि अहिंसा विश्व भारती द्वारा गुरुग्राम दिल्ली एन सी आर में स्थापित विश्व शांति केंद्र का उदघाटन अगले नवम्बर माह में होने जा रहा है | उन्होने मुख्यमंत्री जी से विश्व शांति और सद्भावना पर चर्चा करते हुये कहा कि विश्व शांति केंद्र में शांति शिक्षा एवं प्रशिक्षण, ध्यान एवं योग के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण, महिला सशक्तिकरण, बच्चों व युवाओं का संस्कार निर्माण, पर्यावरण संरक्षण आदि भारतीय संस्कृति एवं जैन जीवन शैली पर आधारित कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे|
इस अवसर पर श्री श्याम जाजू जी एवं विधायक श्री नीरज वोरा ने शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया|
सधन्यवाद, केनु अग्रवाल
मो : +91-9205031332,
मीडिया मैनेजर, अहिंसा विश्व भारती
Subscribe to my channel


