भिवाड़ी में बसपा नेता ईसीआर बिल्डटेक के एमडी के घर व कार्यालय पर आयकर विभाग की कार्रवाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
भिवाड़ी। आयकर विभाग ने भिवाड़ी स्थित ईसीआर बिल्डटेक के एमडी व बसपा के प्रदेश महासचिव इमरान खान के कार्यालय व ख़िदरपुर गांव स्थित मकान पर मंगलवार तड़के दबिश दिया और अभी तक सर्वे की कार्रवाई चल रही है। आयकर विभाग की अचानक हुई कार्रवाई से ईसीआर बिल्डटेक के संचालकों में हडक़ंप मच गया तथा सर्वे की खबर तेजी से मेवात में फैल गई और बसपा नेता के समर्थक उनके घर के पास एकत्र हो गए। सर्वे के दौरान खिदरपुर स्थित इमरान खान के घर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है औऱ लोगों के फोन ले लिए गए हैं। जानकारी के अनुसार आयकर विभाग दिल्ली की टीम आधा दर्जन गाड़ियों से मंगलवार सुबह तकरीबन चार बजे भिवाड़ी पहुंची और बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव और ईसीआर बिल्डटेक के एमडी ईमरान खान के घर व कार्यालय में पहुंची और फाइलों को खंगालना शुरू किया तथा कंप्यूटर में लेनदेन की जानकारी एकत्र कर रहे हैं। ईसीआर बिल्डटेक के फूलबाग स्थित कार्यालय, अजंता चौक स्थित धर्मकांटा व ख़िदरपुर स्थित घर के बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है तथा सर्वे होने तक सभी लोगों के फोन स्विच ऑफ आ रहे हैं। यहां बता दें कि ईसीआर बिल्डटेक ने अल्प समय में ही अपनी पहचान कायम किया है तथा बड़ी-बड़ी कंपनियों के भवन व कार्यालय तथा आवासीय सोसायटी बनाने का ठेका लेते हैं। इस वक़्त इनका कारोबार राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उड़ीसा व पंजाब सहित कई राज्यों में फैला हुआ है।

इमरान खान ने बसपा के टिकट पर 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था और इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में कर रहे थे लेकिन आयकर विभाग की कार्रवाई से मेवात की राजनीति में गर्माहट आने की उम्मीद है।
Subscribe to my channel


