बालोतरा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मन की का कार्यक्रम सभी मंडलो पर देखा गया।
कार्यक्रम जिला संयोजक धर्मेंद्र दवे ने बताया कि बालोतरा जिले में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधित होने वाले मन की बात कार्यक्रम के 114 वें एपिसोड को पुरे जिले के सभी 16 मंडल पर देखा गया है।व जिले में सभी मोर्चा द्वारा भी कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें आमजन ने भी उत्साह के साथ भाग लिया।
बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि जिले की तीनो विधानसभा में कार्यक्रम को बूथ स्तर तक देखा गया है व पचपदरा विधानसभा में विधायक अरुण चौधरी की पहल पर सभी 242 बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के माध्यम से हजारों की संख्या में भाजपा के साथ सदस्यों को जोड़ा गया।व सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण, गौ सेवा व स्वच्छता अभियान के अनेक कार्यक्रम किए गए।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा निम्बाराम प्रजापत, चेनाराम माली व देवेंद्र बोराणा, किसान मोर्चा से पपु विश्नोई व शंकरलाल पालीवाल, बालोतरा नगर मंडल से कांतिलाल हुंडिया, पचपदरा मंडल में अमित खारवाल,तुलसी देवी,पार्षद महेश परमार, रेवतदान थूम्बली,दिनेश सैनी, लूनाराम माली, अम्बादान रावल, खेताराम प्रजापत, तगाराम मेघवाल, राजू माली,सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए व जिला महामंत्री अमराराम सुंदेशा, मालाराम बावरी, जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, रूपाराम प्रजापत सहित कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।