
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
*मंडी अटेली*
ब्लॉक सीहमा सरपंच यूनियन की बैठक सोमवार दोपहर सीहमा में एक निजी मैरिज प्लेस में हुई। इसमें ब्लॉक के 29 सरपंचों में 14 सरपंच व आठ सरपंच प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। इसी तरह ग्राम पंचायत सीहमा की सरपंच सुमन देवी को सर्व सहमति से यूनियन का प्रधान चुना गया। ब्लॉक सीहमा सरपंच यूनियन की इस बैठक में ग्राम पंचायत डेरोली अहिर के सरपंच लखीराम ने ग्राम पंचायत सीहमा की सरपंच सुमन देवी के नाम का प्रस्ताव प्रधान पद के लिए रखा। जिस पर सभी सरपंच व उनके प्रतिनिधियों ने सर्व सहमति जताई। वही उपप्रधान के चुनाव में सरपंच तथा उनके प्रतिनिधि ने प्रदीप यादव फैजाबाद का नाम रखा। जिसमें 12 सरपंच तथा चार सरपंच प्रतिनिधि ने उनको उपप्रधान चुना। वही चार सरपंच उप प्रधान के चुनाव से संतुष्ट नहीं होकर चुनाव के बीच में ही चले गए। इस बैठक में सलीमपुर, सुरानी, दुलोट जाट, आजमनगर, सिलारपुर अटाली, फैजाबाद , खामपुरा, सलूनी, मित्रपुरा, हुडिना, मेई, डेरोली अहिर, रामपुरा, खासपुर, सागरपुर, अकबरपुर रामू ,शहरपुर, खत्रीपुर दुबलाना व नुनी सहित कई गांवों के सरपंच व उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से चुनी गई ब्लॉक सीहमा सरपंच यूनियन कि प्रधान सुमन देवी ने कहा कि जो मान सम्मान सीहमा ब्लॉक के सरपंचों ने उन्हें दिया है वह जीवन भर याद रखेंगी। वह सभी को साथ लेकर सरपंच हितों में कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि ईटेंडर प्रणाली के संबंध में जल्द ही यूनियन की बैठक बुलाकर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इसमें जो भी सर्व सहमति से निर्णय लिया जाएगा उसी को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने प्रशासन व सरकार से भी मांग की गांव में विकास की दरकरार है। इसके लिए सरकार ज्यादा से ज्यादा बजट अलाट करें ताकि जिस उम्मीद से पंचायत प्रतिनिधि पर जीत कर आए हैं उसी तर्ज पर गांव में विकास कार्य करवाए जा सकें। वही सर्व सहमति से यूनियन का प्रधान प्रधान बनाए जाने पर नारनौल ब्लाक के प्रधान अतेंद्र यादव फैमिलीपुर, पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, ईश्वर पंच, संजीव यादव, प्रमोद यादव, अजित यादव,अनिरुद्ध यादव, मनोज कुमार, आदि ने बधाई दी।
फोटो कैप्शन-सर्व सहमति से प्रधान बनी सुमन देवी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते हुए सीहमा ब्लॉक के सरपंच।
Subscribe to my channel


