अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यव्यापार

श्री मौनी बाबा गौशाला मे विकास कार्य के लिए जिला कलेक्टर से मिला शिष्टमंडल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा जिला कलेक्टर खैरथल किशोर कुमार से श्री मोनी बाबा गौशाला एवं आश्रम सूरजमुखी प्रबंधन कमेटी ने मुलाकात की एवं गौमाता की मुर्ति भेट की। कमेटी ने गौशाला में ईंट बिछाने, चारा-पानी सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला कलेक्टर से मांग की। गौशाला कमेटी के सचिव देशपाल यादव ने बताया कि गोवंशीय पशुओं को बरसात के मौसम में गौशाला के कच्चे मैदान में किचड व दल-दल होने के गौवंशो को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। रहने के लिए सुखा स्थान की विशेष इंतजाम के साथ छाया की व्यवस्था करने के लिए पशुपालन विभाग के साथ-साथ कम्पनी से सामाजिक सरोकार के तहत शिघ्रता से कार्य करवाने हेतु जिला प्रशासन से आग्रह किया है। इस अवसर पर श्री मोनी बाबा गौशाला एवं आश्रम सूरजमुखी प्रबंधन कमेटी से उपाध्यक्ष बने सिंह भिदुडी, सचिव देशपाल यादव, कमल कसाना, अश्विनी शर्मा उपस्थित थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button