हरियाणा के हिसार में आज बरवाला विधानसभा क्षेत्र की में आयोजित त्रिदेव कार्यशाला में जिलाअध्यक्ष श्री अशोक सैनी, जिला महामंत्री श्री आशीष जोशी, विधानसभा संयोजक श्री पवन शर्मा, पूर्व विधायक श्री वेद नारंग , मण्डल अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। हरियाणा विधानसभा चुनावों में चारों तरफ भाजपा की ही गूंज है। हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने जा रही है। आओ, 5 अक्टूबर को हरियाणा में फिर से कमल खिलाने का संकल्प लें एवं कार्यकर्ता की बैठक को सम्बोधित किया इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की जन – कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचने और चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के पक्ष में मतदान कराने की अपील की।