देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरेवाड़ीहरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में सचिन पायलट की चुनावी सभा का आयोजन

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

 

आज दिनांक 22 सितम्बर 2024 को हरियाणा प्रदेश की रेवाड़ी विधान सभा के ग्राम भूड़ला में कांग्रेस के प्रत्याक्षी चिरंजीव राव की चुनावी सभा में ए आई सी सी के महासचिव राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री युवाओं , पिछडो,और किसानों के हितेषी आदरणीय सचिन पायलेट ने चिरंजीव राव को भारी बहुमत से जिताने की अपील ग्राम वासियो से कि और कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है आप के छोटे बड़े सब काम होंगे आप जिताने का काम करो बाकी आप के सब काम हम सब मिलकर करेंगें।

सभा में विधायक मनीष यादव जी , पूर्व विधायक इंद्रराज गुर्जर जी, अनिल चोपडा जी, आल इंडिया कांग्रेस ओ बी सी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक राजेन्द्र सेन जी, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ओ बी सी विभाग के चेयरमेन हरसहाय यादव जी ,ओ बी सी टीम स्टेट कोर्डिनेटर रोहिताश जांगिड़ जी , सागर मावर जी,लोकेश सैनी जी, राम सिंह सिनेटर जी महासचिंव संतोष डूडी जी , जयपुर शहर अध्यक्ष नरेन्द्र मारवाल जी , उपध्यक्ष अनिल बोहरा जी , ग्राम पंचायत सरपंच , प्रधान , जिला परिषद सदस्य आदि गणमान्य लोग शामिल हुये ।

सभा के बाद सभी ओ बी सी पदाधिकारोयों गांव ढाणी में जाकर प्रमुख लोगो और मतदाताओं से जन सम्पर्क किया और सभी ने मतदादाओं से चिरंजीव राव जी के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की ।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button