उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगा रुद्रपुर, भव्य शोभायात्रा में शामिल हुऐ विधायक शिव अरोरा,उमड़ा आस्था का सैलाब,सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा, विधायक शिव अरोरा ने नगरवासियो का किया अभिवादन

Rudrapur was immersed in the devotion of Lord Krishna, MLA Shiv Arora participated in the grand procession, a wave of faith surged, a grand procession of Lord Krishna Janmashtami was taken out under the aegis of Sanatan Dharma Sabha, MLA Shiv Arora greeted the citizens.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर धर्मनगरी रुद्रपुर पूरी तरह भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगी नजर आई। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में पांच मंदिर से आयोजित भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा ने सहभागिता कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभायात्रा में उमड़े हजारों श्रद्धालुओं के जयकारों, भक्ति गीतों और आकर्षक झांकियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय बना दिया।

शोभायात्रा के दौरान विधायक शिव अरोड़ा श्रद्धालुओं एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, त्रिशूल चौक, डीडी चौक, मुख्य बाजार, भगत सिंह चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पांच मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, व्यापारियों और श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का अभिनंदन किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कहीं बाल स्वरूप में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन हुए तो कहीं राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। झांकियों को देखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे पहुंचे। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में शोभायात्रा को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया।

“राधे-राधे”, “जय श्रीकृष्ण” और “नंद के आनंद भयो” जैसे जयघोषों से पूरा शहर गूंजता रहा। भक्ति संगीत और भजनों के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा के मार्ग पर घरों और दुकानों से भी लोगों ने पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का स्वागत किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा रुद्रपुर ही श्रीकृष्ण की भक्ति में डूब गया हो।

पांच मंदिर में विधायक शिव अरोड़ा का भव्य स्वागत

शोभायात्रा के पांच मंदिर पहुंचने पर सनातन धर्म सभा की ओर से विधायक शिव अरोड़ा का विशेष स्वागत-सत्कार किया गया। सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा ने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नमन कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, कर्तव्य और मानवता का संदेश देने वाला महापर्व है। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से पूरी मानवता को कर्म का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा वर्षों से श्रद्धा और आकर्षण का केंद्र रही है। इस आयोजन में जिस प्रकार समाज के सभी वर्गों के लोग एकजुट होकर भाग लेते हैं, वह रुद्रपुर की सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था को दर्शाता है। उन्होंने सनातन धर्म सभा पंच मंदिर एवं आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी।

शहर के बाजारों में दिखाई दी कृष्ण भक्ति की अद्भुत छटा

शोभायात्रा के दौरान रुद्रपुर के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकियों को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर मौजूद रहे। रंग-बिरंगी सजावट, धार्मिक ध्वज, भक्ति संगीत और श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप और राधा-कृष्ण की झांकियों के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अनेक स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। विधायक शिव अरोड़ा का भी विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा एवं अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।

शोभायात्रा में शामिल जनप्रतिनिधियों, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पूरे आयोजन के दौरान “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से रुद्रपुर की फिजा भक्तिमय बनी रही।

सनातन धर्म सभा रुद्रपुर की यह भव्य शोभायात्रा एक बार फिर रुद्रपुर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान की शानदार तस्वीर प्रस्तुत कर गई। भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां, श्रद्धालुओं का उत्साह और जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत देर शाम तक लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।

 

इस दौरान विधायक तिलराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा, दर्जामंत्री रामपाल, उत्तम दत्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा अनिल शर्मा, अनिल चौहान, गुरमीत सिंह राजकुमार फूटेला, राजेश डाबर, पंकज बांगा, प्रीत ग्रोवर, मनोज छाबड़ा, संदीप राव, वेद ठुकराल, मनीष गगनेजा, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा, बॉबी अरोरा,जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, कुलदीप चंद, मनोज मदान, राधेश शर्मा, निमित्त शर्मा, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, नमन चावला, गुरमीत सिंह,सचिन मुंजाल, रविंद्र धामी, मयंक कक्कड़, विक्की वाल्मीकि, नागेंद्र गंगवार, रवि दिवाकर, राज कोली, धर्मेंद्र कोली, मोहित कक्कड़,सुनील सिंह, डंम्पी चोपडा सुभाष यादव, रामप्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button