देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
सदस्यता अभियान को लेकर किया जन सम्पर्क

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
भाजपा बालोतरा जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक मालाराम बावरी ने सदस्यता अभियान को लेकर पचपदरा मंडल, मंडली व कल्याणपुर मंडल पर जन संपर्क करते हुए सैकड़ो सदस्यों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।
जिला मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र दवे ने बताया कि जिला अध्यक्ष राजगुरु लगातार पुरे जिले में सदस्यता अभियान व सेवा पखवाड़ा को लेकर जन संपर्क कर रहे है रविवार को जिला अध्यक्ष राजगुरु ने पचपदरा मंडल अध्यक्ष अमित खारवाल के साथ पचपदरा में, कल्याणपुर मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह सरवड़ी व मंडली मंडल में मंडल अध्यक्ष बनाराम जाणी के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में जन सम्पर्क किया व सैकड़ो की संख्या में सदस्य जोड़कर भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी ग्राम वासियो को दी।
जिला अध्यक्ष राजगुरु ने कहा कि जिले के सभी मंडल पर सदस्यता अभियान को लेकर सतर्कता बैठक ली जा रही है व सेवा पखवाड़ा के तहत आने वाले कार्यक्रम की जानकारी प्रत्येक मंडल पर दी जा रही है पुरे जिले में सदस्यता अभियान व सेवा पखवाड़ा को लेकर सदस्यों को जागरूक किया गया है।
सदस्यता अभियान जिला संयोजक मालाराम बावरी ने नवीन सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया व कहा कि पुरे जिले में अब केम्प के माध्यम से सदस्य जोड़े जा रहे है जिसको लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता सजगता के साथ सदस्य जोड़ रहे है।
इस अवसर पर जिला मंत्री खेताराम प्रजापत,शंकर भाटी,दौलाराम कुआँ, जीवराज सिंह, नैनाराम चौधरी, प्रवीण सिंह, सुजाराम,तिलोक पालीवाल, महेंद्र गर्ग, कानाराम पालीवाल, गोपीलाल, मोहनलाल, रघुनाथ सिंह, दाऊराम बंजारा, बाबूसिंह, श्याम गर्ग, मदनलाल,घनश्याम खारवाल, कमलेश खारवाल, बाबूराम भील, दिनेश खारवाल, अमित कोठरी, गणपत राठौड़ सहित सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


