भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने भाजपा सदस्यता अभियान व मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हो रहे सेवा पखवाड़ा के तहत तहत क्षेत्र के उधमियों के साथ गौशाला में गायों को हरा चारा वितरण किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत ने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में उधोगपति से मिलकर उनको भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई व क्षेत्र की गोशालाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित हो रहे सेवा पखवाड़ा के तहत हरा चारा व गुड़ वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की।बांठिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में लगे हुए है।आज देश का उधोग जगत भी नए नए आयाम स्थापित कर रहा है।इस दौरान सजय ,भेरुलाल सालेचा , शांतिलाल सेजल , दिनेश गोलेछा, हनुमान कवाड,जितेंद्र, नेमीचंद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।