पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशस्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य भवन का निर्माण बना विवादित क्षेत्रीय लोगों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेसन=रैपुरा
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

पन्ना जिले की रैपुरा तहसील मुख्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की स्वीकृत होने के बाद, अगस्त माह में इसका भूमि पूजन हुआ था। तभी से जिस जगह यह भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है। उस जगह को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से विवादित बयान चालू हो गए थे। इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दिखाते हुए आज रैपुरा में संपूर्ण क्षेत्र से लोग ट्रैक्टर, मोटर साइकिल,और कार से भारी मात्रा में तहसील कार्यालय पहुंचकर। रैपुरा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए, लोगों ने बताया कि जिस जगह पर यह अस्पताल निर्माण हो रहा है वह रैपुरा बस स्टॉप से लगभग 3 किलोमीटर है। जिस कारण से लोगों को बस का किराया देने के साथ-साथ अतिरिक्त ऑटो किराया भी देना पड़ेगा। और इस क्षेत्र में बहुत ही कम ऑटो का संचालन हो रहा है जिससे समय पर कोई भी परिवहन व्यवस्था नहीं हो पाएगी।
इसलिए इस स्थान पर अस्पताल का निर्माण, लोगों के आवागमन एवं सुरक्षात्मक दृष्टि से सही नहीं है। क्योंकि यहां पर आसपास जंगल क्षेत्र होने की वजह से आने-जाने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए आज हम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कलेक्टर से यह मांग करते हैं। कि अस्पताल भवन का मुख्य रास्ते पर निर्माण कराया जाए। जिससे आने-जाने का रास्ता सुगम होगा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button