बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीपीई चैप्टर के रीडिंग ग्रुप का उद्घाटन 1 सितंबर को होगा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग बालोतरा
बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट सीपीई चैप्टर के रीडिंग ग्रुप का उद्घाटन 1 सितंबर को होगा। संयोजक पवन गर्ग ने बताया कि आयोजित बैठक में कार्य की समीक्षा की गई तथा 1 सितंबर को आमंत्रित अतिथियों के संदर्भ में चैप्टर के सदस्यों को जानकारी दी गई । जितेंद्र मंत्री ने मीटिंग में बताया कि कार्यक्रम में चार्टर्ड अकाउंटेंट के पदाधिकारी राष्ट्रीय केंद्रीय एवं रीजनल काउंसिल के पदाधिकारी का रोहित रूवटिया, सीए पूजा राठी, सीए धवल कोठारी, सीए हेमंत लोहिया, सीएअभिषेक सोनी, सीए राज बोठरा, सीए मुकेश व्यास के साथ ही जोधपुर शाखा के सदस्य भी भाग लेंगे। मीटिंग के दौरान चर्चा में सीए ओमप्रकाश बांठिया , सीए नीरज गोयल, सीए जावेद मोहम्मद, सीए विजय बडेरा, सीए अभिषेक गुप्ता का भरत सिंघल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी चेप्टर के सदस्यों को सक्रियता के साथ में भूमिका निभाने का निर्धारण किया गया ।साथ ही निर्धारण किया गया कि बालोतरा से सी ए के स्टूडेंट, जिनके लिए रीडिंग ग्रुप की व्यवस्था की जा रही है उन्हें विशेष रूप से इस मीटिंग में उद्घाटन सत्र में आमंत्रित किया जाए ,ताकि राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ में स्थानीय चैप्टर द्वारा की जाएगी गतिविधियों की जानकारी दी जा सके । विधिवत रूप से उद्घाटन 1 सितंबर को शाम 5:00 बजे महेश टावर में स्थापित का चैप्टर के रीडिंग रूम में होगा ।रीडिंग ग्रुप के उद्घाटन के पश्चातमीटिंग आयोजन जिसमेंअतिथि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीए स्टूडेंट को महत्वपूर्ण जानकारी देंगे, उक्त आयोजन लघु उद्योग मंडल भवन में 6 बजे होगा।

Subscribe to my channel


