जैसलमेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

ओपीएस की मांग को लेकर कर्मचारी करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन-जिलाध्यक्ष गर्ग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जैसलमेर।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जैसलमेर जिलाध्यक्ष भंवरलाल गर्ग ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ ने संघीय सरकार द्वारा घोषित यूपीएस यूनिफाइड पेंशन स्कीम को पूर्णतया अस्वीकार करते हुए विरोध दर्ज करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा एवं प्रदेश अध्यक्ष महावीर शर्मा ने निर्देशित किया है कि संघीय सरकार ने देश के लाखों कर्मचारियों को भ्रमित करने के लिए एनपीएस का नाम बदलकर यूपीएस कर दिया है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व में देश के लाखों कर्मचारियों ने ओपीएस की मांग को लेकर सरकार को चेताया था और विरोध प्रदर्शन किया था। विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में उसी के कारण सरकार ने कर्मचारियों को थोड़ी राहत देने का वादा किया था लेकिन अब सरकार छलने का कार्य कर रही है। आगामी दिनों में ओपीएस को लेकर न केवल संघर्ष जारी रहेगा बल्कि नई ऊर्जा के साथ आंदोलन दुबारा से जारी होगा। पुरानी पेंशन योजना का कोई भी विकल्प स्वीकार नहीं होगा पुरानी पेंशन योजना को ही सरकार लागू करे , पीएफ आरडीए कानून को रद्द करना और 10% वेतन कटौती लूट को समाप्त करना हमारी मांग है। अगर सरकार नहीं मानेगी तो संघर्ष जारी रहेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button