देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

नेशनल हाईवे 39 में मोटरसाइकिल को बचाने में अनियंत्रित होकर बस पलटी मोटरसाइकिल सवार की मौत

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=देवेंद्रनगर
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

नेशनल हाईवे 39 में सतना पन्ना रोड पन्ना की तरफ से आ रही परम ज्योति बस क्रमांक एमपी 19 पी 2917 जो की गुखौर मोड पहुंचने के बाद गुखोर रोड से आता हुआ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 35 एम जे7593 को बचाने के चक्कर में बस रोड के किनारे पलट गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और एक व्यक्ति को पन्ना रेफर करना पड़ा तथा बस में सवार सभी यात्रियों को स्थानीय लोगों एवं पुलिस के प्रयास से सकुशल निकाल लिया गया जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए देवेंद्रनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया मोटरसाइकिल सवार की पहचान अभी नहीं हो पाई है जिसे पुलिस की सहायता से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया/ मौके पर देवेंद्रनगर पुलिस के साथ-साथ एसडीओपी पन्ना तहसीलदार देवेंद्रनगर एवं विधानसभा गुनौर के विधायक डॉ राजेश वर्मा भी घायलों का हाल-चाल पूछने एवं एक्सीडेंट की जानकारी की लेने के लिए मौके पर पहुंचे/

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button