
बीकानेर से डॉ. राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
ग्रैंड सीकर रोड़, राजावास स्थित एन.के. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में “आजादी के दीवाने” रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक, डॉ एन.सी. लूनायच, निदेशक, कुलदीप सिंह , प्राचार्या कविया प्रेमा, उपप्राचार्य गौरव माथुर, समन्वयक राम अवतार खुंटेटा , नेहा शर्मा, स्टाफ सेक्रेटरी पूनम शर्मा तथा सभी स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलित करते हुए सरस्वती को माल्या अर्पण करके किया। आजादी के दीवाने कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें कक्षा नर्सरी ,एल.के.जी. व यूकेजी के विद्यार्थियों द्वारा फ्लैग मेकिंग एक्टिविटी की गई। कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति कविताएं, नृत्य तथा भाषण तथा भारत माता बनाकर अपनी-अपनी भूमिकाएं अदा की। कक्षा 6 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों का रोल प्ले अदा किया गया , जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे क्रांतिकारी ही सामने आकर खड़े हो गए हों। देश भक्ति से ओत-प्रोत गानों पर नृत्य प्रस्तुत किये गये। आजादी हमें कितने संघर्ष के बाद मिली वह भारत विभाजन की पीड़ा इस विषय में सभी विद्यार्थियों को प्रबंध निदेशक महोदय ने बताया यह मैसेज भी दिया कि इस आजादी को इसी तरह से कायम रखना है, भारत को आगे बढ़ते रहना है व इसे सुरक्षित रखने का भार आने वाले नौजवानों के कंधों पर होना चाहिए। निदेशक कुलदीप सिंह द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात से वर्तमान समय तक देश में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन, विज्ञान एवं अनुसंधान के उत्थान व विश्व पटल पर उभर रहे नए भारत के बारे में विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी। प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम का संचालन करने वाले सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों का धन्यवाद किया साथ ही एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को साकार करने की ओर कदम बढ़ाने की अपील की।मंच का संचालन कक्षा चौथी ‘ब’ के छात्र ‘उपेंद्र यादव’ , दुष्यंत यादव तथा कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा प्रियांशी अग्रवाल द्वारा किया गया।

Subscribe to my channel


