देशधर्मबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
78 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न में डूबा “सेन समाज” फहराया तिरंगा

डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट
78 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जश्न में डूबा “सेन समाज” फहराया तिरंगा:-
—————————————-
78 वें “स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर श्री वैद्य नाई सैन
समाज ने श्री सेन भवन में तिरंगा फहराकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में समाज के अध्यक्ष विनोद सेन एवं संरक्षक गोपी किशन जी राठौड़ ने झंडारोहण किया ।
इससे पूर्व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना करते हुए सभी ने पुष्पांजलि अर्पित की। आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के पूर्व ट्रस्टी एवं समाजसेवी श्री ओम प्रकाश परिहार ने की। आजादी के इस पर्व को मनाने हेतु सेवा संकल्प समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्ट के वर्तमान उपाध्यक्ष श्री अशोक कुमार परिहार, पंकज जी राठौड़ सेन युवा महासभा के अध्यक्ष एवं वर्तमान ट्रस्ट के कौषाध्यक्ष लोकेश कुमार जी सोनगरा , दीपक जी परिहार, मनमोहन जी परिहार व्यवस्थापक श्री विजय कुमार जी सेन, समाज के पारिवारिक सदस्य एवं सहयोगी श्री राकेश जी धारू,समाज के गणमान्य तथा सेन भवन क्षेत्र के अनेक बंधु उपस्थित रहे, साथ ही किन्हीं कारणों से जो बंधु /भगिनी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके उन्होंने “बधाई संदेश” के माध्यम से अपनी उपस्थित दर्ज करवाई ।
श्री पंकज जी राठौड़ ने समस्त आगंतुकों का तिरंगा दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने प्रसाद(अल्पाहार) ग्रहण किया ।

Subscribe to my channel


