बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सामाजिक उत्सव पर वृक्षारोपण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
पांचू पंचायत समिति की बंधाला
ग्राम पंचायत के मुरीदसर गांव में एडवोकेट ललित सैन ने वृक्षारोपण की एक नई पहल की । एक गृहप्रवेश उत्सव के अवसर पर ग्राम वासियों के सहयोग से पर्यावरणीय संतुलन व मानवजीवन को स्वस्थ रखने के लिए मानसून की शुरुआत के साथ ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम रख
इस अवसर पर रातड़िया धोरा के संत श्याम गिरी महाराज ने धार्मिक ग्रंथों में पेड़ों के धार्मिक महत्व को विस्तार से बताया। पूर्व अध्यक्ष केशकाल बोर्ड, राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत ने कहा “पेड़ जीवन के आधार है। वृक्षों के भौगोलिक , वैज्ञानिक और आर्थिक योगदान की तुलना नहीं है।”
सैन मन्दिर, ट्रस्ट , कोलायत के अध्यक्ष शंकर लाल चौहान ने कहा आधुनिक युग में हरियाली का महत्व और भी बढ़ गया है। अतः वृक्षारोपण के प्रति जन जागरूकता लानी होगी।
मुरीदसर गांव के वृक्षारोपण कार्यक्रम में सैंसकरण दान धधवाड़िया, मदनलाल, भंवरदान तुलसी दान बीट्ठू, , रामकिशन शर्मा, सत्यनारायण नाई, आसूराम मेघवाल, गायड़दान देवल, दौलाराम भांभू , नेमीचन्द उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


