धर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य

मढेश्वर से सिद्धनाथ पहुंचे कांवड़ियो ने किया जल अर्पित दिखा भारी जन समुदाय

अगस्तमुनी सिद्धनाथ आश्रम में श्रावण मास के चौथे सोमवार को पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु *विधायक डॉ राजेश वर्मा के सहयोग से किया गया भंडारे का अयोजन*

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

*सलेहा-* शिवजी को समर्पित पवित्र श्रावण सोमवार को सलेहा समीपस्थ अगस्तमुनि सिद्धनाथ आश्रम में श्रावण माह के चौथे सोमवार को सतना पन्ना जिले से पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जला अभिषेक कर धर्म लाभ लिया ज़िले के मढेश्वर धाम से 60 किलो मीटर दूर सिद्धनाथ आश्रम पहुंचे कांवड़ियों का पैदल यात्रा के दौरान जगह जगह स्वागत किया गया कांवड़ियों ने सोमवार को सिद्धनाथ आश्रम पहुंच कर भगवान शिव जी को जल समर्पित किया इस पावन‌ पर्व पर क्षेत्र के जाने माने समाज सेवी जनप्रतिनिधियों ने भी सिद्धनाथ आश्रम में भगवान शिव को जला अभिषेक किया साथ ही कई धर्म प्रेमियों द्वारा अखंड रामधुन शिव महापुराण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का अयोजन किया गया गुनौर विधानसभा के विधायक डॉ राजेश वर्मा की तरफ से एवं जनप्रतिनिधियो समाज सेवियों के सहयोग से एक बड़े भंडारे का अयोजन किया गया सिद्धनाथ आश्रम में पहुंचे कांवड़ियों सहित सभी लोगों को भंडारे में बने प्रसाद सब्जी पोड़ी हलुवा केला खिचड़ी परोस कर खिलाया गया आप को बता दें की उक्त स्थान पर श्रावण के हर सोमवार को विधायक डॉ राजेश वर्मा की तरफ से एवं समाज सेवियों के सहयोग से खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाता रहा है चौथे सोमवार को बड़े भंडारे का अयोजन किया गया था जिसमें क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं हाब भाव से सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करवाया।

*चित्रकूट से पहुंचे कामत गिरीं पीठाधीश्वर*

श्रावण माह के चौथे सोमवार को चित्रकूट कामतानाथ स्वामी के प्रमुख मुखारविंद के पीठाधीश्वर पहुंचे और भगवान शिव के दर्शन किये और अद्भुत प्राचीन मंदिर की जमकर तारीफ की एवं शिव एवं अगस्त मुनी की महिमा की गाथाओं का वर्णन सुनाया

सिद्धनाथ को पर्यटन श्रेत्र जोड़ने के बाद इस्थान हुआ अति सुन्दर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद के प्रयासों से सिद्धनाथ आश्रम को पर्यटन श्रेत्र में जोड़ा गया है अब इस इस्थान पर कई तरह के निर्माण किये गये है जिससे यह सिद्धनाथ आश्रम बहुत ही सुन्दर लगने लगा है और पहाड़ियों पर स्थित इस्थान अपने आप में नई छटा बिखेरते हुए नजर आ रहा है इस्थान पर हुएं सुंदरीकरण की लोगों ने जमकर सराहना की

चौथे सोमवार को पहुंचे हजारों श्रद्धालु के साथ जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी

गुनौर एसडीओपी ग्लैडविन एडवर्ड कार सलेहा पुलिस बल। पन्ना ट्राफिक पुलिस जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता शर्मा नगेन्द्र सिंह उर्फ टोनी राजा हरी शंकर गर्ग रामाधार चौरसिया गोविंद चौरसिया वृजभान सिंह बाबू चौरसिया कुलदीप सिंह रामकृष्ण चौरसिया बन्टी राजा स्वामी जी महेन्द्र सिंह कमलाकांत मिश्रा उपस्थित लोगों ने इस अवसर पर सहयोग किया

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button