देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

सरस्वती विद्यालय देवेंद्रनगर में अध्यक्ष द्वारा ₹5000 इनाम की गई घोषणा

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

संस्कारों की जननी सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में संस्था के अध्यक्ष श्री *फूलचंद विश्वकर्मा* जी विद्यालय के प्रार्थना स्थल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए |

        दीप प्रज्ज्वलित करते हुए मां वीणावादिनी के चित्र में तिलक कर पुष्प अर्पित कियें |

              मां वीणा वादिनी की वंदना उपरांत *अध्यक्ष जी* ने अपने वक्तव्य में विद्यालय के शैक्षणिक स्तर की गुणवत्ता एवं छात्र-छात्राओं के निरंतर विकास की बात की |

             *हाई स्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूल 2024-25 के बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश की मेरिट सूची में आने पर उपहार स्वरूप 5000 रुपए व विद्यालय वेश (यूनिफॉम) तथा संभाग की सूची में 2500 रुपए व विद्यालय वेश (यूनिफॉम) छात्र-छात्राओं को देने की घोषणा की | साथ ही विद्यालय के जिन आचार्यों का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम आएगा उन्हें भी विद्यालय वेश देने की घोषणा की गई |*

        संस्था के *प्राचार्य* श्री पूरन सिंह जी ने आभार व्यक्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा – विद्यालय के निरंतर विकास व विद्यार्थियों के उत्तरोत्तर प्रगति के लिए संस्था के *अध्यक्ष* व *समिति सदस्य* की महत्वपूर्ण *भूमिका* रहती है |

            अंत में ऐसा ही सहयोग निरंतर मिलता रहे ऐसा *आग्रह* करते हुए कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की |

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button