
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राताकलां में नववर्ष की पूर्व संध्या पर “2023 नववर्ष अभिनंदन” सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार ‘बेदु’ ने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के विकास के लिए जरूरी बताया। मुख्य अतिथि ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा विद्यार्थियों को बचपन से ही मंच प्राप्त होता है और उनके अंदर आत्मविश्वास का गुण विकसित होता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार ‘ बेदु’ ने सभी छात्रों को अपने निजी कोष से गर्म वस्त्र वितरित करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता छात्रों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल प्राचार्य राजपाल सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों एवं विद्यालय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राहुल और समाजसेवी प्रवीण कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर उपप्राचार्य डॉ पुष्पा सिंह , रामपाल शास्त्री,डॉ रणपाल सिंह, प्रवक्ता सोमदत्त शर्मा, सतवीर सिंह ,सुशीला,सोनू यादव ,लालचंद यादव , संजूबाला,दयानंद ,सुरेंद्र यादव, वेदप्रकाश शर्मा,सरला यादव, निशा यादव, सुधीर कुमार, मुकेश शर्मा ,संदीप कुमार सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


