पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा

विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने किया छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण स्टाफ में हड़कंप छात्र-छात्राएं प्रसन्न

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन=पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

*विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने किया छत्रसाल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का औचक निरीक्षण स्टाफ में हड़कंप छात्र-छात्राएं प्रसन्न*

पन्ना। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह इस समय अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में विशेष ध्यान दे रहे हैं, खासकर स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।आज 30 जुलाई 2024 को विधायक अचानक शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंच गए विधायक के अचानक महाविद्यालय पहुंचने से स्टाफ में हड़कंप मच गया लेकिन वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं में प्रसन्नता देखी गई। इस दौरान विधायक श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर स्टाफ से चर्चा कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया, इसके बाद श्री सिंह ने महाविद्यालय के स्टाफ से भी वार्तालाप किया और महाविद्यालय में व्यवस्थाओं पाठ्यक्रम सामग्री, फर्नीचर, पार्किंग, स्वच्छता, पेयजल आदि व्यवस्था के संबंध में चर्चा की, कुछ समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर करवाने एवं अन्य समस्याओं के लिए उच्च शिक्षा मंत्री से बात करने की बात कही, और किसी भी प्रकार की समस्या के सम्बन्ध में तत्काल जानकारी देते की बात कही।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button