ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानव्यापार

भिवाड़ी में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11 इन दिनों ट्रांसपोर्ट नगर में तब्दील

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा भिवाड़ी

 

भिवाड़ी में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11 इन दिनों ट्रांसपोर्ट नगर में तब्दील हो चुका है। आरएचबी के द्वारा सेक्टर 11 में बनाए गए आवासीय प्लॉट इन दिनों कमर्शियल एक्टिविटी का गढ़ बन चुके हैं। हालांकि आरएचबी ने इन प्लेटो में मकान बनाकर लोगों को आवंटित कर दिए हैं लेकिन मकान मालिकों ने इन प्लाटों को बिजनेस करने वाले लोगों को किराए पर दे दिया है। जिससे ये धीरे-धीरे सभी प्लॉट आवासीय की जगह कमर्शियल में तब्दील हो चुके हैं। सेक्टर 11 में बने करीब दो दर्जन से ज्यादा प्लाटों में ट्रांसपोर्ट के ऑफिस खुल चुके हैं जिससे इसके आसपास सेक्टर 10 9 और 8 में रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसपोर्ट ऑफिसों पर आने वाले बड़े-बड़े लोडिंग ट्रक सेक्टर की गलियों और रास्तों में खड़े हो जाते हैं जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है साथ ही ट्रक ड्राइवर अपने ट्रैकों को सेक्टर 10, 8 व 11 में बने आवासीय प्लाटों के सामने खड़े कर देते हैं जिससे आए दिन लोगों का ड्राइवरो के साथ झगड़ा होना आम बात है। इसके साथ ही इन प्लाटों में ड्राइवरो का जमावड़ा लगा रहता है और यह शराब पीकर उत्पाद भी मचाते हैं जिससे आसपास रहने वाले परिवारों की महिलाओं का निकलना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या को लेकर लोगों ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के मुख्य अभियंता से भी कई बार शिकायत की है लेकिन इसका समाधान नहीं हो पाया।

 RHB के मुख्य अभियंता पीएल मीणा ने बताया कि सेक्टर 11 में RHB के बने मकान में कमर्शियल एक्टिविटी हो रही है इसकी कई बार उन्हें शिकायत मिल चुकी है। जल्दी ही मकान मालिकों को नोटिस देकर इस पर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध अतिक्रमण पर दिए जा चुके हैं नोटिस, जल्दी चलेगा बुलडोजर

RHB के मुख्य अभियंता पीएल मीणा ने बताया कि समय-समय पर सेक्टर में लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई की जाती है पहले तो लोगों को नोटिस जारी किए जाते हैं उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। गत वर्ष 2023 में 16 अक्टूबर से लेकर 13 दिसंबर तक करीब 118 लोगों को नोटिस थमाए गए थे साथ ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की गई थी। इसके बाद इस वर्ष 5 फरवरी से लेकर 25 जुलाई तक करीब 20 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं जल्दी इन लोगों के द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा।

अवैध शराब की दुकान हटाने के लिए आबकारी विभाग को दिया नोटिस

RHB के मुख्य अभियंता पीएल मीणा ने बताया कि भिवाड़ी में सेक्टर 1 में मनसा चौक के पास अरावली विहार में और अरावली विहार के एसटीपी प्लांट के समीप अवैध शराब के ठेके खुले हुए हैं। ये दोनों ही शराब के ठेके राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की जमीन पर अवैध रूप से चल रहे है। दोनों ही ठेकों को हटाने के लिए आबकारी निरीक्षक को नोटिस जारी किया गया है। अगर जल्दी ही दोनों शराब के अवैध ठेके नहीं हटाए गए तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button