पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशराज्य
ग्राम बछरवारा को सड़क की दरकार लाखो मिन्नतों के बाद नही सुन रहे प्रशासन के जिम्मेदार
विद्यालय आने पर हो रही परेशानियों से बच्चों ने प्रशासन से लगाई गुहार

मध्य प्रदेश पन्ना
लोकेशन -बछरवारा
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
पन्ना जिले की भुलगवा ग्राम पंचायत के बछरवारा ग्रामवासी गुहार लगाते लगाते थक गए लेकिन बछरवारा ग्राम को सड़क नसीब नही हो पाई,एक तरफ तो हमारी म प्र सरकार सड़कों की तुलना अमेरिका से करती है तो वही दूषरी तरफ बछरवारा गांव की सड़क सरकार के दावों की पोल भी खोलती है,ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस गांव में शासकीय विद्यालय जाने के लिए कीचड़ और मलवायुक्त रास्ता है और वहाँ पानी भरा रहता है जिस कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है,इस कीचड़युक्त रास्ते मे बच्चे फिसलकर गिर जाते है जिस कारण अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल ही नही भेजते फिर पढ़ेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया के नारे को आखिर शर्मसार क्यो किया जा रहा है,
*बछवारा ग्रामवासियो के साथ आखिर क्यों किया जा रहा सौतेला ब्यवहार?*
बछरवारा ग्रामवासियो के बच्चों को शिक्षा से क्यो वंचित किया जा रहा ?यह बात समझ से परे है।
प्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते छोटे छोटे कार्य भी नही हो रहे,यदि पंचायत का सरपंच और जिम्मेदार शासकीय अमला संवेदनशील हो जाये तो हाल में मुरुम गिट्टी डालकर इस मार्ग को चलने लायक बनाया जा सकता है।
बछरवारा ग्रामवासियो ने पंचायत से लेकर जिले में बैठे आला अधिकारियों से अपील की है कि हमारे गांव के साथ सौतेला ब्यवहार न करते हुए नैनिहालो के भविष्य को चौपट न करे हमारे गांव की स्कूल तक आने जाने का रास्ता सुगम करवा दे।

Subscribe to my channel


