खेलदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशमनोरंजनशिक्षा

रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्रों का जिले में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

मध्य प्रदेश पन्ना

लोकेशन=देवेंद्रनगर

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

 

वार्षिक खेल कैलेंडर 2024 के अनुसार पन्ना जिले में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। 20 जुलाई 2024 को खेल कैलेंडर अनुसार 14, 17 एवं 19 वर्ष बालक बालिका की शतरंज की प्रतियोगिता आयोजित की गई। शतरंज की तीनों वर्ग की प्रतियोगिता महारानी दुर्गा राज लक्ष्मी विद्यालय में संपन्न हुई। जिला स्तरीय आज की प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ी छात्र, छात्राओ ने अपने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए संभाग के लिए अपनी दावेदारी पक्की की है। *रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जूनियर,मिनी एवं सीनियर तीनों वर्गों में अपनी दावेदारी पक्की की* और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छः बच्चों का संभाग लेवल *शतरंज प्रतियोगिता* में चयन हुआ *जिसमें उनके खेल कोच देवराज सिंह घोसी सर* का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। *रेनबो पब्लिक स्कूल देवेंद्र नगर के इन विद्यार्थियों ने संभाग स्तर के लिए अपनी दावेदारी की पक्की*

 *1. गंगा सिंह राजपूत 11th (जूनियर वर्ग)*

 *2. कृष्णा श्रीवास्तव 10th (जूनियर वर्ग)*

 *3. प्रिंस अग्रवाल 9th (मिनी वर्ग)*

 *4. माधव शर्मा 9th (मिनी वर्ग)*

 *5. अनमोल नामदेव 12th (सीनियर वर्ग)*

 *6. गार्गी पटेल 10th (सीनियर वर्ग)*

खेलो इंडिया खेलो एमपी, खेलो पन्ना की तर्ज पर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष के प्रारंभ में ही पन्ना में *जिला शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश खरे* के कुशल निर्देशन में लगातार खेलो का आयोजन किया जायेगा। इन खेलो की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद संभाग स्तरीय शतरंज की प्रतियोगिता का आयोजन होगा, आज की प्रतियोगिता के *संयोजक विकासखंड खेल प्रभारी पहलवान सिंह और राजेश मिश्रा जिला क्रीड़ा अधिकारी उपस्थित रहे।*

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button